कलश यात्रा के साथ ब्रज वसुंधरा में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ शुरू

ग्वालियर: अंतरराष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद् के तत्वावधान में श्रीमती रामीबाई अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज शुक्रवार को बसंत पंचमी से कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय कथा प्रवक्ता सतीश कुमार शास्त्री दोपहर बाद व्यास पीठ पर सुशोभित होकर कथा रस का अवगाहन कराएंगे।

कथा नित्य दोपहर 2 बजे से सायंकाल 6 बजे तक नया बाजार स्थित कृष्णा कॉलोनी, ब्रज वसुंधरा में होगी। नित्य प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक श्री गोकुल ब्रज धाम से पधारे पण्डित श्यामसुंदर शास्त्री एवं आचार्य पंडित देवेंद्र शास्त्री पुजारी श्री गिर्राजधरण श्री सनातन धर्म मंदिर द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के मूल पाठ का सस्वर वाचन भी होगा।

Next Post

ग्वालियर व्यापार मेला: लौटी रौनक, चार दिन में बिकीं 4000 गाड़ियां

Fri Jan 23 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेले में रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट के ऐलान के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त रौनक लौट आई है. महज चार दिनों में करीब 4000 गाड़ियां बिक चुकी हैं और करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ है.ग्वालियर व्यापार मेला इस बार वाहन खरीदने वालों के लिए बड़ा […]

You May Like