भोपाल, 22 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आज नागरिकों पर आतंकवादियों के हमले को अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक बताया है।
कांग्रेस नेता श्री सिंघार ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा, “जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर कायराना आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय एवं शर्मनाक है। आम नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। नागरिक सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार की ये बड़ी चूक है।”
श्री सिंघार ने कहा कि वे ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
