सतना: शिक्षण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं अध्यापन में समागत समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से इस वर्ष प्रत्येक माह एक दिवसीय विषयवार प्रक्षिण आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में माह सितम्बर के विषयवार प्रशिक्षण जिला स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय वेंकट वन में शुक्रवार से प्रारंभ हो गए। प्रथम दिवस अंग्रेजी और विज्ञान विषय का अध्यापन करने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
प्रत्येक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और हाइस्कूलो में कक्षा 10वीं का विषयवार अध्ययापन कार्य कराने वाले नियमित शिक्षकों को प्रशिक्षण में सम्मिलित कराया गया है।उपस्थित्ति ऑनलाइन उपस्थिति एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर लगवाई गई। जिला स्तर पर विज्ञान विषय के मास्टर ट्रेनर डॉ रामानुज पाठक, के एन त्रिपाठी,राज नारायण द्विवेदी, प्राप्ति चटर्जी ने विषय के बारीकियां और विज्ञान विषय के त्रैमासिक परीक्षा परिणाम पर विस्तृत चर्चा की। शिक्षकों को सामाजिक विजयन,हिंदी गणित,संस्कृत का भी प्रशिक्षण शनिवार और सोमवार को दिया जाएगा।
