अब डाकघरों से खरीद सकेंगे BSNL की सिम, रिचार्ज की कोई झंझट नहीं; जानें पूरी डिटेल

बीएसएनएल के दूरसंचार बुनियादी ढांचे को भारतीय डाक की देशव्यापी उपस्थिति के साथ जोड़कर, यह साझेदारी नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण के लिए प्राइवेट क्षेत्र के तालमेल में एक नया मानदंड स्थापित करती है।

डाक विभाग और सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर साइन किया है, जिसके तहत बीएसएनल के सिम कार्ड्स की बिक्री और रिचार्ज सुविधा डाकघरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल विभाजन को कम करना है।

सरकार ने अनुसार, भारतीय डाक के 1.65 लाख डाकघर बीएसएनएल प्रीपेड सिम कार्ड और टॉप-अप सेवाओं के लिए बिक्री केंद्र के रूप में काम करेंगे। बीएसएनएल सिम स्टॉक और प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जबकि डाक विभाग बीएसएनएल के लिए नए ग्राहकों को जोड़ेगा और मानकीकृत एवं सुरक्षित तरीके से लेनदेन की सुविधा प्रदान करेगा।

Next Post

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

Sat Sep 20 , 2025
सतना : जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का मानसिक उत्पीडऩ, धमकी भरा व्यवहार, अभद्र भाषा और पद का दुरुपयोग किए जाने जैसे गंभीर आरोपों के आधार पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा.   भारतीय मजदूर […]

You May Like