
ऐसे केंद्रों के निर्माण और उन्हें बड़े स्तर पर विकसित करने में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का अनुभव हमें ऐसे मॉडल के साथ आगे बढ़ने में सक्षम बनाता है, जो चुस्ती, बेहतर प्रशासन और दीर्घकालिक विकास को समर्थन देता है।” एचसीएल टेक्नोलॉजीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष और जर्मनी में कारोबार प्रमुख डॉ. फ्रैंक फेहलर ने कहा, ” यह विस्तारित सहयोग वैकर और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाता है और वैकर के डिजिटल बदलाव में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। हमें एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में वैकर की दीर्घकालिक डिजिटल और अभियांत्रिकी परिवर्तन यात्रा में सहयोग करने पर गर्व है।” एचसीएल टेक्नोलॉजीज वित्तीय सेवाओं, मैन्युफैक्चरिंग, लाइफ साइंसेज एवं हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी एवं सर्विसेज, सेमीकंडक्टर, टेलीकॉम एवं मीडिया, रिटेल, मोबिलिटी और पब्लिक सर्विसेज सहित प्रमुख उद्योग क्षेत्रों के ग्राहकों के साथ काम करती है। जून 2026 को समाप्त 12 महीनों की अवधि में कंपनी का समेकित राजस्व 14.8 अरब डॉलर रहा।
