जेएसडब्ल्यू समूह ने संदीप बत्रा को बनाया मुख्य मानव संसाधन अधिकारी

मुंबई, (वार्ता) इस्पात, ऊर्जा और अन्य कारोबार में लगे प्रतिष्ठित जेएसडब्ल्यू समूह ने अपनी मानव संसाधन (एचआर) प्रबंधन टीम को और मजबूत बनाने के लिए संदीप बत्रा को प्रेसिडेंट एवं मुख्य मानव संसाधन अधिकारी ( स्टील एवं कॉर्पोरेट) बनाया है।

कंपनी ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि श्री बत्रा जेएसडब्ल्यू स्टील और कॉर्पोरेट विभाग में मानव संसाधन एवं प्रतिभा से जुड़ी कार्ययोजनाओं का नेतृत्व करेंगे। भारतीय सेना में कमीशंड ऑफिसर के रूप में काम कर चुके श्री बत्रा को आईटी, उपभोक्ता, टेलीकॉम, रिटेल, इन्फ्रास्ट्रक्चर और एविएशन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा प्रबंधन, संगठनात्मक डिज़ाइन और उत्पादकता वृद्धि के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है।

वह इससे पहले अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के मानव संसाधन प्रभाग का नेतृत्व कर रहे थे। वह लैंडमार्क ग्रुप और वोडाफोन इंडिया में भी काम कर चुके हैं।

समूह ने शिल्पी लाल शर्मा को अपने प्रतिभा, सीख एंड विकास का समूह-प्रमुख बनाया है।

जेएसडब्ल्यू सीमेंट और जेएसडब्ल्यू पेंट्स के प्रबंध निदेशक पार्थ जिंदल ने इन निर्णयों पर कहा,’ भविष्य के लिए तैयार संगठनों के निर्माण के लिए प्रतिभा, नेतृत्व विकास और एक मजबूत प्रदर्शन-आधारित संस्कृति पर स्पष्ट फोकस आवश्यक है। उच्च प्रदर्शन करने वाले संगठनों के निर्माण में संदीप का व्यापक अनुभव और प्रतिभा, लर्निंग व समावेशन में शिल्पी की मजबूत विशेषज्ञता, हमें अत्याधुनिक टीमों के निर्माण में मदद करेगी, जो समूह की दीर्घकालिक विकास योजनाओं में सहायक होगा।”

 

 

Next Post

व्यापार मेले की पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी

Thu Dec 25 , 2025
सतना :विंध्य व्यापार मेले के पार्किंग क्षेत्र में बाकायदा शुल्क अदा करने के बाद खड़ी की गई मोटरसाइकिल चोरी हो गई. जब उपभोक्ता द्वारा इस संबंध में आपत्ति जताई गई तो अपनी जिम्मेदारी छिपाने की नियत से पार्किंग स्टॉफ ने पर्ची को ही फाडऩे का प्रयास किया. जिसे देखते हुए […]

You May Like