लूट की योजना बना रहे बदमाश पकड़े गए

भोपाल: राजधानी में लूट की योजना बना रहे बदमाशों को टीटी नगर पुलिस ने पकड़ लिया है।जिस वक्त थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया अपनी टीम के साथ इलाके का भम्रण कर रहे थे उसी दौरान उन्हें सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग प्लेटिनम प्लाजा के पीछे पानी की टंकी के पास हथियारो के साथ घूमते हुए लूटपाट की योजना बना रहे है।

सूचना पर तत्काल ही थाना स्तर पर गठित टीम उनि राघवेन्द्र सिंह सिकरवार और उनि नर्मदा प्रसाद के नेतृत्व मे टीम ने सूचना के मुताबिक कार्रवाई की योजना बना कर चारो तरफ से घेराबंदी कर उन्हें प्लेटिनम प्लाजा के पीछे पानी की टंकी के पास से दबोच लिया बदमाशो के निशाने पर पंचशील नगर की मोदी ज्वैलर्स की दुकान थी । इन पर पूर्व से हत्या के प्रयास का मामला चल रहा था।

जिसमें अग्रिम जमानत की व्यवस्था और फरारी काटने के खर्चो का इंतजाम करने के लिए लूट की योजना बनी थी।पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में गिरने से उनके हाथ, पैर में चोटे आई हैं. बदमाशों के पास से लोहे की रॉड, लोहे के पाईप, छूरी, तलवार, डण्डा व मोटर सायकल बरामद की गई है.

Next Post

जमीन विवाद में हुई किसान की हत्या

Mon Mar 31 , 2025
पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार आठ बीघा जमीन का था मामला इंदौर:कनाड़िया थाना क्षेत्र के सालीगाम में आठ बीघा जमीन के विवाद को लेकर एक किसान की हत्या का मामला सामने आया है. इस जमीन पर चार भाइयों और दो बहनों का मालिकाना हक था, लेकिन इसे खेती […]

You May Like