व्यापार मेले की पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी

सतना :विंध्य व्यापार मेले के पार्किंग क्षेत्र में बाकायदा शुल्क अदा करने के बाद खड़ी की गई मोटरसाइकिल चोरी हो गई. जब उपभोक्ता द्वारा इस संबंध में आपत्ति जताई गई तो अपनी जिम्मेदारी छिपाने की नियत से पार्किंग स्टॉफ ने पर्ची को ही फाडऩे का प्रयास किया. जिसे देखते हुए पीडि़त द्वारा थाने पहुंचकर लिखित शिकायती आवेदन सौंपा गया है.
ग्राम किटहा निवासी रमाशंकर गुप्ता अपने परिवार के साथ मंगलवार को विंध्य व्यापार मेला घूमने के लिए आए थे. रमाशंकर के अनुसार मेला क्षेत्र में पहुंचने से पहले उन्होंने मेला परिसर में बनी दोपहिया वाहन पार्किंग में अपनी मारेटरसाइकिल क्रमांक एमपी 19 एनए 2533 को खड़ा कर दिया. पार्किंग शुल्क चुकाने के बाद उन्होंने बाकायदा उसकी रसीद भी हासिल की. लेकिन मेला में परिवार के साथ घूमने के बाद जब वे वापस पार्किंग क्षेत्र में पहुंचे तो वहां पर उनकी मोटरसाइकिल नही दिखाई दी.

आस पास सभी स्थानों पर खोजने के बावजूद भी जब उनकी बाइक नहीं मिली तो उन्होंने वहां पर मौजूद पार्किंग स्टॉफ से इस संबंध में चर्चा की. दूसरों से पार्किंग शुल्क वसूलने में व्यस्त स्टॉफ ने उनकी खोई हुई बाइक को खोजने में कोई दिलचस्पी नहीं ली. काफी देर तक परेशान होने के बाद जब उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो फिर उन्होंने पार्किंग स्टॉफ के सामने कड़ी आपत्ति जताई.

जिसके चलते पार्किंग स्टॉफ ने उनसे रसीद मांगी. रसीद दिखाते ही स्टॉफ ने उनके हाथ से छीनते हुए उसे फाडऩे की कोशिश की. हलांकि रसीद का एक हिस्सा फट गया, लेकिन रसीद क्रमांक वाला हिस्सा उनके हाथ में रह गया. स्टॉफ की इस हरकत को देखते हुए रमाशंकर सीधे कोलगवां थाने पहुंचे. जहां पर उन्होंने लिखित आवेदन देते हुए शिकायत की. पुलिस द्वारा उन्हें विवेचना-कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.

Next Post

कोदो की रोटी खाकर आधा दर्जन लोगों की तबियत बिगड़ी

Thu Dec 25 , 2025
सतना : वैसे तो कोदो अनाज काफी पौष्टिक माना जाता है लेकिन इसके सेवन में बरती जाने वाली लापरवाही कभी-कभी स्वास्थ्य के लिए चुनौती भी खड़ी कर देती है. कुछ ऐसा ही मामला तब सामने आया जब कोदो की रोटी खाने के बाद एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों […]

You May Like