भिंड में पुलिस कॉन्स्टेबल को बदमाशों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा, लहूलुहान हालत में पहुंचा अस्पताल

भिंड। भिंड जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. उसके साथ कुछ बदमाशों ने जमकर मारपीट की है. गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कॉन्स्टेबल को गंभीर चोटे आई हैं. मामले में देहात थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, पीड़ित पुलिस लाइन से ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर जा रहा था. इस दौरान बीसनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास लगभग 5-6 बदमाशों ने घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया. आरोप है कि बदमाशों ने उससे लूटपाट की और वर्दी भी ले गए. मारपीट का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है.

पीड़ित मनीष राजौरिया बाइक से अपने गांव थरा के बालाजी नगर लौट रहे थे. तभी बीसनपुरा रेलवे ट्रैक के पास रेलवे पुलिया के नीचे तीन युवकों ने उन्हें अचानक घेर लिया. मनीष के मुताबिक, एक युवक ने बाइक रोकी और पीछे से दो युवकों ने लाठी से सिर पर वार कर दिया. इस हमले में आरक्षक बुरी तरह से घायल हो गया.

इसके बाद उनकी वर्दी उतरवा ली और 45,000 रुपये नकदी के साथ एक अंगूठी लूट ली. हमले में बुरी तरह घायल मनीष रात भर घटनास्थल पर ही पड़े रहे. सुबह राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने पीड़ित की फरियाद पर सूरज भारद्वाज, सूरज पुरोहित और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Next Post

कायस्थ समाज अड़ा पंडित प्रदीप मिश्रा सार्वजानिक माफी मांगे,प्रदर्शन

Wed Jun 18 , 2025
सीहोर/आष्टा. विगत दिन महाराष्ट्र में कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा भगवान चित्रगुप्त के बारे में की गई टिप्पणी के विरोध में बुधवार को कायस्थ समाज ने कलेक्टर कार्यालय में नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मांग की गई कि पंडित प्रदीप मिश्रा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और […]

You May Like