कायस्थ समाज अड़ा पंडित प्रदीप मिश्रा सार्वजानिक माफी मांगे,प्रदर्शन

सीहोर/आष्टा. विगत दिन महाराष्ट्र में कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा भगवान चित्रगुप्त के बारे में की गई टिप्पणी के विरोध में बुधवार को कायस्थ समाज ने कलेक्टर कार्यालय में नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में मांग की गई कि पंडित प्रदीप मिश्रा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और वृंदावन में जाकर चित्रगुप्त पीठ पर नाक रगड़कर माफी मांगे अन्यथा उनके विरोध में एफआईआर दर्ज करवाएंगे और उनका पुतला दहन किया जाएगा व उनकी होने वाली कथाओं का बहिष्कार किया जाएगा. हालांकि एक दिन पूर्व पं. मिश्रा अपनी टिप्पणी को लेकर क्षमा मांग चुके हैं.

Next Post

विधायक के भांजे का डम्पर चुराने वाले पकड़ाए

Wed Jun 18 , 2025
सीहोर. विधायक के भांजे का डंपर चुराकर उसे बेचने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया. डंपर बरामद करने की कार्यवाही की.वहीं एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है. जानकारी के अनुसार 29 मई को विधायक सुदेश राय के भांजे राजकुमार जायसवाल ने […]

You May Like