
सीहोर. विधायक के भांजे का डंपर चुराकर उसे बेचने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया. डंपर बरामद करने की कार्यवाही की.वहीं एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है.
जानकारी के अनुसार 29 मई को विधायक सुदेश राय के भांजे राजकुमार जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका डंपर पेट्रोल पंप पर खड़ा किया था. जिसे रात्रि में कोई चोरी कर ले गया है. पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी. वहीं आरोपियों पर 10 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की गई. जांच के दौरान पुलिस ने 15 दिन बाद संदेही राधेश्याम कहार को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी जैद खान निवासी पुनहाना हरियाणा के साथ मिलकर डंपर चोरी कर सूरज गुर्जर निवासी राजमहल को बेचना बताया. आरोपी की निशादेही पर सूरज गुर्जर से डंपर बरामद किया गया. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया. अन्य अपराधों में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लिया गया है. वहीं एक आरोपी जैद खान फरार है. बरामद डंपर की कीमत 65 लाख रुपए बताई गई. कार्यवाही में थाना प्रभारी रविन्द्र यादव, कौशलेंद्र बघेल, विक्रम आदर्श, महेंद्र मेवाड़ा, विक्रम रघुवंशी, चंद्रभान सेन, कपिल शर्मा, विवेक दागी, नेपाल सिंह, विष्णु भगवान, कपिल मेवाड़ा की भूमिका रही.
