आधा करोड़ की चोरी का मामला

नौकर ने ही साथियों के साथ वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने 24 घंटे में इंदौर के पास से किया गिरफ्तार

रतलाम: बीती रात दीनदयाल नगर में पाइप के सहारे घर में घुसे घुसकर आधा करोड़ की चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही तत्परता के साथ पकड़ लिया है। घर घर के नौकर नहीं दो अन्य के साथ घटना को अंजाम दिया था। चोरों के कब्जे से चोरी हुई सामग्री भी बरामद की गई है।पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दीनदयाल नगर निवासी सुनील पिता माणकलाल मूणत के बेटे अंशुल के विवाह का आयोजन बाजना रोड स्थित गार्डन में चल रहा था।

शनिवार की रात को संगीत के आयोजन में पूरा परिवार वही था। जब रात तकरीबन 12.30 बजे परिजन आए, तब वह हक्के- बक्के रह गए। घर में सामान बिखरा हुआ पड़ा था। ऊपर खिडक़ी के कांच टूटे हुए थे। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की सीसीटीवी फुटेज देखे, जिसमें पाइप के सहारे चोर चढ़ते हुए नजर आए थे। हालांकि कर मुंह पर मफलर लपेटे हुए थे। शिनाख्त की कोशिश की गई। वे पुलिस के पकड़ में आ गए।उल्लेखनीय है कि मूणत वॉटर कैन सप्लाई का कार्य करते हैं। रविवार को प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम अहिरवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डीडी नगर रविन्द्र दंडोतिया के नेतृत्व में थाना डीडी नगर, सायबर सेल, सीसीटीवी और फिंगर प्रिंट शाखा के साथ अलग अलग टीम ने जांच की।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सायबर सेल की टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर भी संदिग्धों से पूछताछ की गई। जिसके आधार पर संदिग्ध अनिल डामोर तथा अमृत लाल देवड़ा को पकडक़र पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथी पवन डोडियार की मदद से चोरी करना स्वीकार किया। पवन डोडियार फरियादी के घर पर नौकर है। इस कारण पवन को घर में रखे पैसे और जेवरात के बारे में सटीक जानकारी थी। घर में शादी होने से परिवार जब गार्डन में गया था तो पवन ने ही आरोपियों अनिल और अमृतलाल को चोरी करने के लिए बुलाया था। पवन के बताए समय अनुसार अनिल और अमृतलाल द्वारा घर में घुसकर चोरी की और फरार हो गए थे।

चोरी के रूपयों से एप्पल फोन खरीदे

पुलिस टीम द्वारा घटना के 24 घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने चांदी के जेवरात, चोरी के पैसे से खरीदे दो आई फोन, नकद राशि जब्त करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों द्वारा चोरी के पैसे से 2 एप्पल फोन खरीदे थे। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से सोने की डली 4 नग, चांदी की सिली 6 नग, सोने चांदी के जेवरात, 2 आई फोन, 10 लाख 50 हजार नकद। कुल सोना 675 ग्राम, कुल चांदी 3 किलो। कुल जब्त समान की कीमती 65 लाख रुपए।

इन्हें किया गिरफ्तार

अनिल पिता रतन डामोर (20), अमृतलाल पिता भूरालाल देवड़ा (19) निवासी तैरमा बाउड़ी शिवगढ़ व पवन पिता गौतम डोडियार निवासी मोखमपुरा बाजना जिला रतलाम को गिरफ्तार किया ।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
आरोपियों को पकडऩे में निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया थाना प्रभारी डी डी नगर, उप निरीक्षक अनुराग यादव चौकी प्रभारी हाट रोड, अमित शर्मा, राजा तिवारी प्रभारी सायबर सेल, हिम्मत सिंह, दिलीप रावत, नारायण जादौन, आरक्षक विपुल भावसार, मयंक व्यास, अभिषेक पाठक, पवन जाट, पारस चावला, दीपक सिंह, धीरज यादव, मनोहर, उप निरीक्षक शांतिलाल चौहान, मुकेश सस्तिया, देवीलाल पाटीदार, दिनेश कुमार मावी, देवेंद्र ठाकुर, शांतिलाल डिंडोर, अंकलेश्वर पाटीदार, मनीष कुमार ओझा, नीलेश पाठक, देवेंद्र डोडिया, मनोज सोनगरा, दीपक वसुनिया, अवधेश प्रताप सिंह, मकन सिंह परमार, संदीप कुमावत, टीकम सिंह चुंडावत, आशिक मंसूरी की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

बुरहानपुर में 80 वनकर्मियों की टीम ने की सर्चिंग

Tue Jan 21 , 2025
बुरहानपुर: बुरहानपुर में वन विभाग ने वन्यजीवों की सुरक्षा और वन क्षेत्र के संरक्षण के लिए पहल की। ऑपरेशन वाइल्ड लाइफ ट्रैप के तहत रविवार को विशेष अभियान चलाया गयाए जिसमें 4 रेंज के 80 वनकर्मी और 2 रेंजर शामिल हुए। डीएफओ विद्याभूषण सिंह के निर्देश और एसडीओ विक्रम सुलिया […]

You May Like