ड्रग माफिया, पुलिस और सत्ता के गठजोड़ ने युवाओं को बर्बादी की राह पर धकेला: सिंघार

भोपाल:नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कुछ सवाल उठाते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अब पुलिस अफसर ही प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। उन्होंने रीवा आईजी के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि थानेदारों की मिलीभगत के बिना नशीले कफ सिरप की बिक्री संभव नहीं है।
सिंघार ने कहा कि यह बयान केवल रीवा का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की भ्रष्ट और नशे में डूबी व्यवस्था की सच्ची तस्वीर पेश करता है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को क्या इस नशे के कारोबार की जानकारी नहीं है?

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह ड्रग माफिया,पुलिस और सत्ता का गठजोड़ है, जिसने प्रदेश के युवाओं को बर्बादी के रास्ते पर धकेल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री डॉ. मोहन यादव से पूछा कि जब पुलिस ही इस अवैध कारोबार में शामिल है, तो क्या उन पर कार्रवाई होगी या उन्हें सत्ता का संरक्षण मिलता रहेगा?

Next Post

जबरदस्त बारिश से अपर ककेटो बांध खतरे के निशान से ऊपर, दो गेट खोले

Tue Oct 28 , 2025
ग्वालियर: पिछले 48 घंटों से जारी तेज बारिश ने ग्वालियरवासियों की मुसीबत को बढ़ा दिया है वहीं दूसरी ओर अंचल की नदियां, बांध एकबार पुनः उफान पर जा पहुंचे हैं। खतरे को टालने अपर ककेटो बांध के गेट खोलने का ऐलान किया गया है।कार्यपालन यंत्री हरसी जल संसाधन संभाग डबरा […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।