
इंदौर। आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पर विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति जमकर नारेबाजी की और अन्य राज्यों के समान एमएसपी, बोनस और मुआवजा देने की मांग की।
आज कलेक्टर कार्यालय पर दोपहर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में किसान ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। किसानों ने कहा कि भाजपा सत्कार की किसान विरोधी नीति के कारण आज किसान बहुत कठिन परिस्थिति का सामना कर रहे है। इस दौरान किसानों ने 40 रुपए बोनस और 2700 रुपए एमएसपी पर गेहूं खरीदी, जानबूझकर खरीदी में देरी कर बिचौलियों को फायदा, बरदाने की झूठी कमी, सहकारी संस्थाओं से ऋण वसूली की 30 मार्च तारीख तय करने और उससे 50 प्रतिशत किसान डिफाल्टर होने एवं ऋण वसूली की तारीख 30 अप्रैल करने की मांग की गई।
किसानों ने ओला वृष्टि में मुआवजा देने और बरलाई शक्कर कारखाने के अंश धारक किसानों को मुआवजा देने जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने कलेक्टर के एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान मोतीसिंह पटेल, रामेश्वर पटेल, बाबू सिंह पटेल, सत्यनारायण जाट, देवकरण गुर्जर, सुनेर सिंह सोलंकी, जितेंद्र ठाकुर दरबार,यशवंत आंजना , दौलत पटेल, सुभाष चौधरी, जसपाल ठाकुर,अर्जुन पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
