आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

टीकमगढ़। दिगौड़ा कस्बे में आग से झुलसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा रैकवार के पति बली रैकवार का सोमवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। गंभीर हालत में उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। निधन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

मृतक के रिश्तेदार सोनू केवट ने बताया कि आग लगने से बली रैकवार का चेहरा और छाती बुरी तरह जल गए थे। रविवार को उन्हें झांसी में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।

यह हादसा रविवार को दिगौड़ा कस्बे में किले के मैदान के पास स्थित उनके मकान में हुआ था। अचानक लगी भीषण आग में मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था और बली रैकवार गंभीर रूप से झुलस गए थे।

Next Post

उज्जैन में 3 से 5 अप्रैल को होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम

Mon Mar 30 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 3 अप्रैल को उज्जैन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम” के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। यह सम्मेलन 3 से 5 अप्रैल तक उज्जैन के समीप डोंगला में होगा। सम्मेलन का उद्घाटन उज्जैन स्थित तारामंडल परिसर में होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय […]

You May Like