कृषि भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजे का फैसला तत्काल लागू होगा रुके प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार: सीएम डॉ यादव 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए कृषि भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने की घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा, जिससे प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कई विकास परियोजनाएं भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों के कारण लंबे समय से अटकी हुई थीं। नए मुआवजा प्रावधान के लागू होने से इन परियोजनाओं में तेजी आएगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि यह निर्णय किसानों और विकास दोनों के बीच संतुलन बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

डॉ. यादव ने यह भी कहा कि सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। चार गुना मुआवजे की व्यवस्था से किसानों को उनकी जमीन का उचित मूल्य मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सरकार का मानना है कि इस फैसले से न केवल अधिग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी, बल्कि निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे प्रदेश में औद्योगिक और शहरी विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Next Post

चुनाव आयोग ने मोदी पर 'आतंकवादी' वाली टिप्पणी के लिए खरगे को भेजा नोटिस

Wed Apr 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (वार्ता) चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध उनकी उस टिप्पणी पर बुधवार को नोटिस जारी कर उसने सफाई मांगी है जिसमें विपक्ष के नेता ने श्री मोदी को ‘आतंकवादी’ कहा था। आयोग के सूत्रों ने कहा, ‘ चुनाव आयोग […]

You May Like