लव जिहाद: युवती से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव; तीन आरोपी गिरफ्तार

सीहोर. अहमदपुर थाना अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा हसन में एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ दोस्ती के बहाने दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. छात्रा के घर के सामने रहने वाले जुबेर मंसूरी ने पहले दोस्ती का झांसा दिया और फिर धमकी देकर उसे अपने घर बुलाया. वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया. बाद में जुबेर का भाई शोएब भी ब्लैकमेल कर छात्रा का शारीरिक शोषण करने लगा. आरोपियों ने युवती पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया और उसे पर्दा करने की नसीहत दी.

पीड़िता ने बताया कि मस्जिद के हाफिज आरिफ ने भी उसे पूजा-पाठ छोड़कर कलमा पढ़ने और इस्लाम कबूलने की बात कही. इतना ही नहीं, हाफिज ने युवती का नया नाम जैनब कुरैशी रख दिया और निकाह कराने की बात कही. मामला विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं की जानकारी में आने पर उन्होंने परिजनों को कार्रवाई के लिए प्रेरित किया.

आखिरकार छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने जुबेर, शोएब और हाफिज आरिफ के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. विहिप ने लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Next Post

घर के अंदर बड़ेर में महिला फांसी लगाकर दी जान

Wed Jun 18 , 2025
सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र में ग्राम अमहवाडाड़ स्थित एक 21 साल की महिला आज दिन बुधवार की सुबह करीब 10 बजे घर के अंदर बड़ेर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। चर्चा है कि महिला घरेलूकलह के चलते यह आत्मघाती कदम उठाई है। घटना की सूचना […]

You May Like