सतना-चित्रकूट मार्ग पर बस पलटी, 29 यात्री घायल

सतना : सतना-चित्रकूट राज्यमार्ग पर हाटी मोड़ के निकट मंगलवार की दोपहर हुई सडक़ दुर्घटना में बस में सवार 29 यात्री घायल हो गए. अचानक सामने आए इलेक्ट्रिक आटो को बचाने के चक्कर में चालक ने ब्रेक लगाते हुए बस को मोड़ दिया. जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई. घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है. जिसमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार नफीस ट्रवेल्स की बस क्रमांक एमपी 17 पी 1108 मंगलवार की दोपहर सतना से चित्रकूट जाने के लिए रवाना हुई थी. बताया गया कि दोपहर के लगभग सवा 12 बजे यात्री बस जैसे ही हाटी मोड़ के निकट पहुंची. वैसे ही रास्ते में एक इलेट्रिक आटो अचानक सामने आ गया.

चूंकि आटो में सवारियां बैठी हुई थीं. लिहाजा उन्हें बचाने के लिए बस चालक ने जोर से ब्रेक दबाते हुए बस की दिशा मोड़ दी. लेकिन तेज गति के साथ ब्रेक लगाने और स्टेयरिंग मोडऩे के चलते बस अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखत धड़ाम से जा पलटी. बस पलटते ही उसममें सवार यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई. घटना होती देख आस पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और डायल 112 को सूचना देने के साथ ही बस में से यात्रियों को बाहर निकलना शुरु किया. कुछ देर में ही डायल 112 वाहन मौके पर पहुंच गया. इसी कड़ी में सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए.

आनन-फानन में घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस और डायल 112 वाहन की मदद से जिला अस्पताल भेजा जाने लगा. कुछ देर बाद ही उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय खरे भी पहुंच गए. यात्रियों को जल्द से जल्द अस्पताल भेजने के लिए कुछ निजी एंबुलेंस का सहारा भी लिया गया. अस्पताल पहुंचते ही घायल यात्रियों को भर्ती कर उपचार शुरु किया गया. इस दुर्घटना में बस में सवार 29 यात्री चोटिल हो गए. जिसमें से दो दर्जन यात्रियों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. घायल यात्रियों में 2 महिला समेत 3 की हालत गंभीर बताई गई. जिन्हें फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा गया है.
इन घायलों का उपचार जारी
बस पलटने की घटना में घायल जिन यात्रियों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है उनमें अंजू केवट पति दयाशंकर 25, दयाशंकर 28 निवासी सीधी सेमरिया, श्यामचंद्र केवट 50, पार्वती केवट 48, रामनिवास केवट 42 निवासी गुढ़वा शहडोल, राहुल गुप्ता 40, महेश गुप्ता 58 निवासी महादेवा धवारी, बुद्धा साकेत 60 वर्ष सूरजदीन साकेत 52 ग्राम जूड़ा नादन मैहर, जगतनारायण 40, रासजीवन सीकरी निवासी बांदा उप्र, राजकुमारी 40 पति लालबहादुर निवासी चित्रकूट, संगीता चौधरी 35, जितेंद्र चौधरी 37, बाबूलाल 48 निवासी कृष्णनगर, मोहती कमलेश 40 जैतीपुर सलेहा पन्ना, कांतिशरध तिवारी 47, दादूलाल तिवारी 54 निवासी मझगवां शामिल हैं. बस दुर्घटना में मामूली तौर पर चोटिल दयाशंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि वे अपनी 1 वर्ष की बालिका की आंख दिखाने के लिए जानकीकुण्ड नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट जा रहे थे

Next Post

आलिया भट्ट ने खास अंदाज में मनाई शादी की सालगिरह, रणबीर कपूर संग शेयर की रोमांटिक झलकियां

Wed Apr 15 , 2026
आलिया भट्ट ने शादी की सालगिरह पर रणबीर कपूर के साथ अपनी वेकेशन तस्वीरें शेयर कर खास अंदाज में प्यार जताया। परिवार के सदस्यों ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मंगलवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास […]

You May Like