नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा आर्थिक संबंध मजबूत करने की दिशा में अहम कदम

नई दिल्ली (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग संगठन फिक्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में संपन्न अमेरिका यात्रा को भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

फिक्की के अध्यक्ष हर्षवर्धन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में संपन्न अमेरिका यात्रा को भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा, “इस यात्रा के दौरान परिणाम-आधारित एजेंडे पर विशेष ध्यान दिया गया और संयुक्त वक्तव्य में इसके सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। यह कई क्षेत्रों में वाणिज्यिक और रणनीतिक हितों के बढ़ते तालमेल को दर्शाता है।”

उन्होंने फिक्की ने वर्ष 2030 तक 500 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य को निर्धारित करने और बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा शुरू करने के लिए दोनों देशों के नेताओं की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि फिक्की सरकार के साथ मिलकर इस वाणिज्यिक एजेंडे को आगे बढ़ाने और भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों को और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे दोनों देशों को लाभ होगा।

Next Post

सरकार ने पानी की कमी वाले क्षेत्रों में मुफ्त पानी के टैंकर सेवा की घोषणा की

Mon Feb 17 , 2025
जम्मू (वार्ता) जम्मू-कश्मीर सरकार ने रविवार को शहर में पानी की कमी को दूर करने और स्वच्छ पेयजल तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पानी की कमी वाले क्षेत्रों में मुफ्त पानी के टैंकर सेवा की घोषणा की। सिविल सचिवालय में यहां जल शक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा की अध्यक्षता […]

You May Like