अब राजनाथ नहीं संजय सेठ जा सकते हैं रूस की ‘विक्ट्री डे परेड’ में

नयी दिल्ली 03 मई (वार्ता) पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बजाय अब रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ आगामी नौ मई को रूस में ‘विक्ट्री डे परेड’समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

रूस ने इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया था लेकिन पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद बनी परिस्थितियों को देखते हुए भारत ने रूस को बताया था कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे और संभवत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसमें भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रक्षा सूत्रों ने शनिवार को बताया कि भारत पाकिस्तान के बीच के ताजा हालातों तथा गतिविधियों को देखते हुए अब रक्षा मंत्री की रूस यात्रा को टाल दिया गया है और उनकी जगह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रूस के विक्ट्री डे परेड के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से भारत पाकिस्तान को हर स्तर पर घेरने में जुटा है और इसके लिए निरंतर कदम उठाये जा रहे हैं। भारत ने कहा है कि वह इस हमले काे अंजाम देने वाले आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों तथा हमले की साजिश रचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।

Next Post

पुराने वाहनों को तेजी से हटाने की जरूरत: धनखड़

Sat May 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 मई (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को वायु प्रदूषण पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि पुराने वाहनों को तेजी से हटाने की जरूरत है। श्री धनखड़ ने यहां आज नयी दिल्ली में इंडियन एसोसिएशन फॉर ब्रोंकोलॉजी के 27वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन को […]

You May Like