3 किलोमीटर पीछा कर बदमाश को दबोचा, देसी पिस्टल व दो कारतूस बरामद

इंदौर. पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. जब्त हथियार और कारतूस की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई है.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर राऊ थाना पुलिस संदिग्धों की चेकिंग के दौरान सिलिकॉन सिटी क्षेत्र में गश्त कर रही थी. जैन मंदिर के पीछे खाली मैदान के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया. पुलिस को देखते ही वह भागने लगा. पुलिस टीम ने करीब तीन किलोमीटर तक पीछा कर उसे दबोच लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय पिता भगत भावर उम्र 22 साल निवासी रंगवासा राऊ बताया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल मिली, जिसकी मैगजीन में दो जिंदा कारतूस रखे हुए थे. पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कर हथियार और कारतूस जब्त किए तथा आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने अवैध पिस्टल किससे और कहां से खरीदी थी. साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड और हथियार रखने के उद्देश्य की भी जांच की जा रही है.

Next Post

ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े सोने के आभूषण उड़ाने वाला बदमाश गिरफ्तार

Thu Jul 2 , 2026
इंदौर. कनाड़िया पुलिस ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में खरीदारी के बहाने चोरी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने दुकान से एक सोने की चेन और दो सोने की अंगूठियां चोरी कर फरार होने की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से […]

You May Like