अवैध रूप से पेड़ काटने पर सवा दो लाख का जुर्माना

इंदौर:नगर निगम उद्यान विभाग द्वारा सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ काटने पर सवा दो लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया. उक्त कृत्य को पर्यावरण संरक्षण नियमों का उल्लंघन मानकर निगम ने फैक्ट्री संचालक पर कार्रवाई की है.आज नगर निगम उद्यान विभाग ने सांवेर रोड सेक्टर-सी इंडस्टि्रयल एरिया में गुडविल ट्रैंड्स के संचालक शाहरुख खान खिलाफ कार्रवाई की. गुडविल ट्रेड्स के संचालक ने बिना अनुमति तीन इमली के पेड़ों को जड़ से काट दिए.

उक्त मामला सामने आने के बाद निगम उद्यान विभाग ने मौके पर जाकर जांच की. जांच में तीनों पेड़ों को पूर्ण रूप से काटा जाना पाया गया. नगर निगम उद्यान विभाग ने दो लाख पच्चीस हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगाकर जुर्माना वसूल किया. उद्यान प्रभारी राजेंद्र राठौर ने कहा कि शहर की हरियाली को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध निगम द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी. बिना अनुमति किसी भी प्रकार से पेड़ काटना दंडनीय अपराध है।

Next Post

समय सीमा बैठक में दावे बड़े, ज़मीन पर सवाल कायम

Tue May 19 , 2026
इंदौर: मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की सोमवार को आयोजित समय सीमा बैठक में प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद और समय पर राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. हालांकि बैठक में दिए गए निर्देशों ने एक बार फिर […]

You May Like