पत्नी ने पति पर लगाया ट्रेन से फेंकने का आरोप 

सतना : तीन महीने की गर्भवती महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. इस घटना के चलते पत्नी के हाथ और पैर में गंभीर फ्रैक्चर आ गए व उसका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है. वहीं दूसरी ओर पति अपना मोबाइल बंद कर समूचे घटनाक्रम से नदारद हो चुका है.    प्राप्त जानकारी के अनुसार करमऊ निवासी प्रीतम यादव का विवाह मानिकपुर निवासी विनोद यादव के साथ कुछ समय पहले हुआ था.

जिसके चलते प्रीतम 3 माह की गर्भवती है. गुजरात के राजकोट में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर पति और पत्नी रीवा-राजकोट एक्सप्रेस में सवार होकर राजकोट जा रहे थे. बताया गया कि ट्रेन में सवार होने के बाद से पति और पत्नी के बीच काफी विवाद हो रहा था. इसी दौरान विवाद के चलते पति इतना आक्रोशित हो गया कि उसने देखते ही देखते अपनी पत्नी को ट्रेन से नीचे फेंक दिया.

बुरी तरह घायल हो जाने पर उसे जिला चिकित्साल लाया गया. जहां से वार्ड क्र. 5 में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है. बताया गया कि ट्रेन से नीचे फेंके जाने के कारण महिला के हाथ और पैर में गंभीर फ्रैक्चर आ गए. हलांकि यह जानकारी भी सामने आई कि पति ने ही घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना देने के बाद वह वहां से चला गया. लेकिन जब इस संबंध में महिला के पति से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला. महिला की शिकायत पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और विवेचना की जा रही है.

Next Post

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत पुलिस ने नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

Sat Jun 27 , 2026
मुलताई। जिलापुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में जिले भर में सेफ2.0 अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके चलते शुक्रवार को बस स्टैंड मुलताई में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एएसआई विजय जोठे एवं थाना मुलताई स्टाफ द्वारा यात्रियों, वाहन चालकों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को साइबर […]

You May Like