सीतारमण ने की सिटी समूह की सीईओ से भेंट

नयी दिल्ली (वार्ता) वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यहां सिटी समूह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेन फ्रेजर से मुलाकात की।

वित्त मंत्रालय ने एक्स पर यह जानकारी देते हुये कहा कि सुश्री जेन ने भारत में सिटी समूह के विकास पर प्रकाश डाला तथा भारत में सिटी के जुड़ाव को और बढ़ाने की मांग की।

सुश्री जेन ने भारत में सिटी समूह के बढ़ते प्रत्यक्ष रोजगार आधार तथा भारत में अधिक से अधिक डिजिटलीकरण की दिशा में इसके प्रयासों के बारे में भी चर्चा की।

वित्त मंत्री ने भारत को निवेश के अनुकूल गंतव्य बनाने के लिए सुधार लाने तथा व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देने की दिशा में भारत के निरंतर प्रयासों का उल्लेख किया।

Next Post

एमपी बोर्ड 10 वीं की परीक्षा आज होगी ख़त्म

Fri Mar 21 , 2025
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हायर सेकेण्डरी की परीक्षा में गुरुवार को सामाज शास्त्र विषय की परीक्षा के दौरान भोपाल जिले में एक नकल का प्रकरण दर्ज किया गया. विभाग के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मालवीय ने परीक्षा के सम्बन्ध में जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि प्रदेश में बोर्ड परीक्षा […]

You May Like