
रीवा।जिले का शातिर नशीली कफ सिरफ तस्कर आखिरकार चोरहटा पुलिस के हाथ लग गया. कई थानो में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज था लेकिन वहा पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. साइबर सेल की मदद से आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है. जिसके ऊपर 80 हजार का इनाम भी घोषित था.
रीवा जिले के थाना चोरहटा, थाना सि0ला0, थाना कोतवाली, थाना मनगवां के अबैध कफ सिरफ कोरक्श की तस्करी के विभिन्न अपराधों में फरार आरोपी बुच्ची उर्फ विजय साहू पिता रामकृपाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी करहिया थाना चोरहटा रीवा की तलास रीवा पुलिस को विगत कई वर्षो से थी. जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के द्वारा 80 हजार रूपये का ईनाम उदघोषित किया गया था. फरार आरोपी को पकडने के लिये पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुभाग स्तर पर थानों एवं सायबर सेल टीम को गठित किया गया था. टीम द्वारा लगातार फरार आरोपी के विरूद्ध तकनीकी एवं मैदानी रूप से निगरानी बनाये रखी गई थी. 28 मई को जानकारी प्राप्त हुई की फरार आरोपी भोपाल में रह रहा है. जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रितु उपध्याय के मार्गदर्शन पर सायबर सेल एवं थाना चोरहटा की सयुक्त टीम द्वारा भोपाल पहुचकर फरार आरोपी के स्थान पर दबिस देकर आरोपी को पकडा गया. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रीवा में पेश कर पुलिस रिमान्ड लिया गया. पूंछताछ के दौरान आरोपी ने कई अहम जानकारी दी है. आरोपी के निशानदेही पर 1660 शीशी नशीली कफ सिरफ कीमत 4 लाख जप्त की गई है.
