बीएचईएल में जनजातीय गौरव दिवस पर निकाली भव्य रैली

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर जनजातीय कर्मचारियों एवं उनके परिजनों द्वारा भव्य रैली निकाली गई। बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब से प्रारंभ हुई रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) हेमराम पटेल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुरेखा बंछोर तथा बीएचईएल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के संपर्क अधिकारी मनीष ठाकुर उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रदीप कुमार उपाध्याय ने भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम और जनजातीय समुदायों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। उन्होंने सभी से उनके साहस, त्याग, एकता और सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास के प्रति समर्पण के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बीएचईएल में जनजातीय कर्मचारियों के योगदान और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय इतिहास, संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Next Post

भालू को देखकर घबरा गई बाघिन ! मढ़ई जंगल सफारी में दिखा दुर्लभ नजारा, कैमरे में कैद हुई अनोखी भिड़ंत

Sat Nov 14 , 2026
नर्मदापुरम। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में शुक्रवार शाम जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को वन्यजीवों का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. यहां अचानक एक भालू और बाघिन का आमना-सामना हो गया. भालू को अपने करीब देखकर बाघिन घबरा गई और छलांग […]

You May Like