ट्रक ने कुचला, कार के खुले एयर बैग, टला बड़ा हादसा

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत गौर के आगे हाइवे रोड पर कोसमघाट मोड पर बेलगाम ट्रक ने कार को कुचल दिया। गनीमत रही कि कार के दोनों एयर बैग खुल गए और बड़ा हादसा टल गया। कार सवार परिवार को चोटें नहीं आई। वहीं ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे में कार बुरी क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस के मुताबिक मोहित परस्ते निवासी ग्राम सैदा थाना मवई जिला मंडला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मारुति सुजुकी डिजायर कार क्रमांक एमपी 51 जेड सी 5637 से पिता गनेश कुमार परते एवं बहन कामिनी परते एवं भाई मंगलेश परते के साथ मेडिकल कॉलेज जबलपुर इलाज कराने के लिये आया हुआ था.

जब इलाज कराकर वापस अपने पैतृक घर ग्राम सैदा थाना मवई जिला मंडला जा रहा था, जैसे ही गौर के आगे हाइवे रोड पर कोसमघाट मोड से टोल नाका के बीच पहुंचा तो कार के सामने से विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेड एस 8525 के चालक द्वारा तेज लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से चलाकर लाया और कार में दाहिने तरफ टक्कर मार दिया जिससे कार के सामने के दोनों एयर बैग खुल गये हादसे से चोट नहीं आई। कार क्षतिग्रस्त हो गई थी।

Next Post

राजस्थान-श्योपुर सीमा पर 22.50 लाख की अवैध शराब बरामद, नाकाबंदी में एक तस्कर गिरफ्तार

Fri Nov 28 , 2025
श्योपुर: श्योपुर देहात थाना पुलिस ने राजस्थान-श्योपुर सीमा पर नाकाबंदी के दौरान 22 लाख 50 हजार रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देहात थाना पुलिस ने जलालपुरा कोटा-श्योपुर […]

You May Like