राजस्थान-श्योपुर सीमा पर 22.50 लाख की अवैध शराब बरामद, नाकाबंदी में एक तस्कर गिरफ्तार

श्योपुर: श्योपुर देहात थाना पुलिस ने राजस्थान-श्योपुर सीमा पर नाकाबंदी के दौरान 22 लाख 50 हजार रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देहात थाना पुलिस ने जलालपुरा कोटा-श्योपुर रोड पर नाकाबंदी की थी। कुछ देर बाद आयशर कैंटर वाहन आता दिखा। पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो चालक भागने लगा लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने पर मिली अंग्रेजी शराब की 472 पेटियां मिलीं। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान भूरा धाकड़ पुत्र सीताराम धाकड़ निवासी सतनवाड़ा, शिवपुरी के रूप में बताई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी शराब की 472 पेटियां मिलीं, जिनकी कुल मात्रा 4100 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 22 लाख 50 हजार रुपए है।

Next Post

गौहरगंज दुष्कर्म मामले का आरोपी हमीदिया अस्पताल में भर्ती, सुरक्षा कड़ी

Fri Nov 28 , 2025
भोपाल: गौहरगंज क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी सलमान को बीती रात गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्तमान में गंभीर अवस्था में भोपाल के हमीदिया अस्पताल की आपातकालीन इकाई में भर्ती है, जहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी में स्थानीय लोगों का […]

You May Like