भोपाल: गौहरगंज क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी सलमान को बीती रात गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्तमान में गंभीर अवस्था में भोपाल के हमीदिया अस्पताल की आपातकालीन इकाई में भर्ती है, जहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी में स्थानीय लोगों का सहयोग मिला।इधर, हमीदिया अस्पताल परिसर में कुछ संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद भोपाल, रायसेन और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।
