
रतलाम। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम माल्दाखेड़ी में करंट लगने से 42 वर्षीय फूलीबाई पति मिश्रु देवदा निवासी ग्राम माल्दाखेड़ी की मौत हो गई। कार्यवाहक एसआई अजमेरसिंह भूरिया ने बताया कि मृतका के परिजन ने जानकारी दी है कि 24 अक्टूबर की दोपहर फूलीबाई कपास के खेत पर काम कर रही थी। तभी उसे बिजली के तार से करंट लग गया था, इससे उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
