अपहरण और दुष्कर्म के 3 ईनामी आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

सतना:जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र से अपहृत 2 बालिकाएं महीने भर बाद महाराष्ट्र के पुणे और सिलवाडा में मिलीं. पुलिस ने दोनों बालिकाओं को दस्तयाब करने के साथ ही अपहरण और दुष्कर्म के 3 ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी पिता द्वारा अपनी लडक़ी की गुमशुदगी की शिकायत 6 अक्टूबर को की गई थी. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर लडक़ी की तलाश शुरु की गई. लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई.

जिसे देखते हुए पुलिस कप्तान हंसराज सिंह द्वारा गुमशुदा लडक़ी की बरामदगी और उसे बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी पर ईनाम 10 हजार रु की घोषणा कर दी. पुलिस द्वारा लडक़ी की तलाश की जा रही थी कि इसी दौरान साइबर सेल के माध्यम से उसके पुणे महाराष्ट्र में होने की जानकारी सामने आई. जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर रवाना कर दी गई.

स्थानीय पुलिस के सहयोग से लडक़ी को दस्तयाब कर लिया गया. लडक़ी ने अपने कथन में बताया कि 45 वर्षीय व्यक्ति विनीत भारती निवासी नकतरा मैहर उसे अपने साथ मैहर लेकर आया था. जहां पर विनीत ने उसे 21 वर्षीय युवक प्रशांत कुमार साकेत निवासी नकतरा को सौंप दिया. प्रशांत उसे अपने साथ पुणे ले गया. जहां पर रखते हुए प्रशांत ने उसके साथ दुष्कर्म किया. यह जानकारी सामने आते ही पुलिस ने विनीत और प्रशांत दोनों को दबोच लिया.
  पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
इसी तरह के दूसरे मामले में फरियादी पिता द्वारा 3 अक्टूबर को अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत की गई थी. इस मामले में भी पुलिस अधीक्षक द्वारा बालिका की दस्तयाबी और आरोपी की गिरफ्तारी पर ईनाम 10 हजार की घोषणा की गई थी. साइबर सेल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के कोने सिलवाडा में स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबिश दी. जहां पर बालिका को दस्तयाब करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. बालिका ने अपने कथन में पुलिस को बताया कि भगा ले जाने के बाद आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

Next Post

पिट्ठू बैग में रख बेच रहा था गांजा, गिरफ्तार

Wed Nov 5 , 2025
सतना: नशे के विरुद्ध जारी अभियान ऑपरेशन प्रहार 2.0 के अंतर्गत मैहर जिले की अमदरा थाना पुलिस द्वारा 880 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.अमदरा थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए गांजा बेचे जाने की सूचना मिली थी. जिसके आधार […]

You May Like