
बागली। गुरुवार को सिविल हॉस्पिटल बागली में सेवा संकल्प सप्ताह अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया शासन के आदेश अनुसार सिविल हॉस्पिटल बागली में विधायक मुरली भंवरा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर की शुरुआत की इस दौरान युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं रक्तदान कार्यक्रम प्रभारी लखन सोनी एवं अंतिम सिसोदिया द्वारा रक्तदान किया शिविर के दौरान मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित नागर द्वारा बताया गया कि रक्तदान महादान है ।आपका एक यूनिट रक्त किसी की भी जिंदगी को बचा सकता है रक्तवीर दानदाताओं को
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमित नागर द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किए
शिविर में कुल 48 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया गया शिविर में बी ई ई आर एस चौहान बीपीएम रतन सिंह जामले बीसीए यतेंद्र बैरागी योगिता योगी राजेश गुर्जर जितेंद्र केर वाल अनिल धाकरे संजय उपाध्याय कपिल वर्मा मनोहर यादव सचिन खैर्डे प्रेम वास्केल मंजू वास्केल आशीष माझी एवं अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
*युवक 23 बार रक्तदान का शहर दिखाया*
जानकारी में आया है कि समाज प्रगति सहयोग संस्था में कार्यरत धर्मेंद्र सिंह राजावत द्वारा 23वी बार रक्तदान किया और पूरी तरह स्वस्थ है उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से आप किसी की जिंदगी बचा सकते हैं और यह रक्त 21से56 दिन में फिर से शरीर में बन जाता है।
