जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की ली जान

रतलाम/सैलाना। आदिवासी अंचल के सैलाना क्षेत्र में बड़े भाई ने जमीन को लेकर छोटे भाई की जान ले ली। पुलिस में तत्परता के साथ कुछ घंटे में आरोपी भाई को राउंड अप कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के सैलाना के सरवन थाना क्षेत्र के गांव गराड में बड़े भाई मोहन पिता उदा दमा ( 37) ने जमीन विवाद के चलते अपने छोटे भाई संतोष पिता उदा (25) की गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या शुक्रवार रात 8 बजे के आसपास की है। परिजन संतोष को लेकर सरवन अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने परीक्षण का मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी और तीन बच्चे हैं ताऊजी ने तीन बच्चों के सर से पिता का साया छीन लिया। जानकारी के अनुसार माता-पिता ने कुछ साल पहले ही दोनों भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा कर दिया था मगर बीती रात कम जमीन मिलने की बात को लेकर घटना को अंजाम दे दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम के लिए सैलाना अस्पताल भेजा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को राउंड उप करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। सैलाना एसडीओपी सुश्री नीलम बघेल के अनुसार जल्दी ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।विवाद के बाद हुई हाथापाई पुलिस के अनुसार रात में संतोष घर के बाहर खाट (पलंग) पर लेटा हुआ था। तभी बड़ा भाई आरोपी मोहन कहीं से घर पहुंचा तथा विवाद करने लगा। दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इसी बीच संतोष का गला दबा दिया गया, इससे वह अचैत हो गया। परिजन ने बीच-बचाव किया तथा संतोष को सैलाना के सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Next Post

छह दशक पुरानी टंकी, धराशायी होते हुए कार्यालय पर गिरी

Sat Oct 25 , 2025
सीहोर।जिले के आष्टा तहसील मुख्यालय पर बीती रात नपा की 60 साल पुरानी पानी टंकी को गिराए जाने पर वह भर-भराकर पीएचई की नई बिल्डिंग पर आ गिरी, जिससे भवन की छत टूट गई. लाखों रुपए का सामान चकनाचूर हो गया. इस घटना में पीएचई को लगभग 20 लाख रुपए […]

You May Like