छह दशक पुरानी टंकी, धराशायी होते हुए कार्यालय पर गिरी

सीहोर।जिले के आष्टा तहसील मुख्यालय पर बीती रात नपा की 60 साल पुरानी पानी टंकी को गिराए जाने पर वह भर-भराकर पीएचई की नई बिल्डिंग पर आ गिरी, जिससे भवन की छत टूट गई. लाखों रुपए का सामान चकनाचूर हो गया. इस घटना में पीएचई को लगभग 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है.

गौरतलब है कि कन्नौद रोड पर बनी यह टंकी पूर्व में पीएचई के अधीन थी, लेकिन बाद में नपा ने अपने हैंडओवर लेकर इससे पानी सप्लाई शुरू की. हालांकि वर्षो पुरानी टंकी क्षतिग्रस्त होने से 10 साल नपा ने इसे उपयोग में लेना बंद कर दिया था. टंकी की जर्जर हालत को देखते हुए नपा ने गिराने का निर्णय लिया. टेंडर जारी कर ठेकेदार को 65 हजार रुपए में टंकी गिराने का ठेका दिया गया.

शुक्रवार रात को मजदूर पिलर में खांचे लगा रहे थे. लापरवाही बरतने से टंकी अचानक 20 लाख रुपए की लागत से साल 22 में बने पीएचई के नए भवन पर गिर गई. इससे भवन के अंदर संचालित प्रयोगशाला में रखा सामान, कंप्यूटर, दस्तावेज और दूसरे कक्ष में रखे टेबल, कुर्सी, अलमारी के अलावा दूसरा सामान पूरा नष्ट हो गया. करीब 20 लाख रुपए के आसपास का पीएचई को नुकसान होने की बात सामने आई है. टंकी गिरने की तेज आवाज से लोगों में अफरा तफरी जरूर मच गई थी. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल देखा गया. शनिवार को टंकी को जेसीबी और मजदूरों से तोडऩे का काम दिन भर चलता रहा. इस मामले में पीएचई की एसडीओ जिज्ञासा दीक्षित का कहना है कि पीएचइ के नए भवन के ऊपर टंकी गिरने से बेकार हो गया है. सामान भी नष्ट हो गया है. कितना नुकसान हुआ उसका आंकलन कर रहे हैं. भरपाई के लिए नपा को पत्र लिखेंगे.

ठेकेदार से कराएंगे भरपाई

हमने टंकी गिराने का ठेका टेंडर जारी कर भोपाल की कंपनी को दिया था, जो इसी तरह से टंकी गिराने का काम पिछले कई साल से करती आ रही है। टंकी नीचे खांचे लगाते समय गिरी है. पीएचइ को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई ठेकेदार से ही कराई जाएगी.

विनोद प्रजापति

सीएमओ, नपा आष्टा

Next Post

लालघाटी पटाखा मार्केट में पुलिस ने की जांच-पड़ताल

Sat Oct 25 , 2025
भोपाल। शहर में कार्बाइड गन की बिक्री खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. शनिवार को लालघाटी पटाखा मार्केट में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकानों की जांच की. एसीपी अनिल बाजपेई ने अचानक मार्केट पहुंचकर निरीक्षण करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए. कोहेफिजा और शाहजहानाबाद थाना पुलिस की टीमों ने […]

You May Like

मनोरंजन