पोलो ग्राउंड स्थित जमीन का होगा विकास, नगर निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण

इंदौर : इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने आज शहर के मध्य क्षेत्र पोलो ग्राउंड में फर्स्ट बटालियन के सामने जमीन का निरीक्षण किया। इस 12.880 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर नगर निगम द्वारा भव्य उद्यान, तालाब निर्माण एवं योग सेंटर, पाथवे से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, सहायक यंत्री नरेश जायसवाल, उद्यान प्रभारी नागेंद्र सिंह भदौरिया, चेतन पाटील एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया की इस परियोजना से शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा शहर के पर्यावरण में सुधार होगा।

नगर निगम इंदौर इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करेगा ताकि शहर के नागरिकों को शीघ्र ही इसका लाभ मिलेगा

Next Post

एयर एंबुलेंस सभी जरूरतमंद को नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी: यादव

Wed Mar 26 , 2025
मुरैना, 26 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि एयर एंबुलेस सुविधा यह सभी जरुरतमंद को नि:शुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। डॉ यादव ने आज यहां एसएएफ ग्राउण्ड में आयोजित रोटरी राहत वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। साथ ही ओपीडी के सभी काउंटरों का भ्रमण कर […]

You May Like

मनोरंजन