संयुक्त टीम ने अवैध नर्सिंग होम एवं क्लीनिक को किया सील

सीधी। संयुक्त टीम ने आज छापा मार कार्यवाही करते हुए मझौली नगर में संचालित अवैध नर्सिंग होम और कुशमी तहसील के उमरिया में संचालित अवैध क्लीनिक को सील कर दिया। स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आज कार्यवाही करते हुए मझौली मेन मार्केट में कई वर्षों से संजीवनी मेडिकल स्टोर के आड़ में संचालित मिनी नर्सिंग होम के 8 कमरों को कार्यवाही करते हुए सील किया है। वही एक बंगाली डॉक्टर द्वारा उमरिया (कुसमी) में कई वर्षों से चद्दर युक्त घर में अवैध क्लिनिक संचालित कर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अभी हाल ही में कुछ दिन पूर्व इसका मामला सुर्खियों में रहा वहां भी छापे मार कार्यवाही करते हुए क्लीनिक को सील किया गया है।स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त छापेमारी कार्यवाही से क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब मेन मार्केट मझौली में मेडिकल स्टोर के आड़ में संचालित मिनी नर्सिंग होम में टीम छापामार कार्यवाही करते हुए पूरा घर शील किया गया है। जिसकी खबर क्षेत्र में फैलते ही अन्य कई क्लीनिक जो मेडिकल स्टोर के आड़ में संचालित हो रही है तथा झोलाछाप बंगाली डाक्टर क्लीनिक बन्द कर रफूचक्कर हो गए। उक्त कार्यवाही सीएमएचओ डॉ.बबिता खरे व एसडीएम मझौली के निर्देशन पर स्वास्थ्य व राजस्व विभाग मझौली की संयुक्त टीम ने की। टीम में तहसीलदार मझौली दिलीप सिंह, नायब तहसीलदार मझौली वेदवती सिंह, प्रभारी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी मझौली संदीप शुक्ला के साथ पटवारी व पुलिस शामिल रही।

इनका कहना है

सीएमएचओ सीधी के निर्देशन पर छापामारी कार्यवाही की गई है। जहां अन्य मामलों के साथ अवैध रूप से क्लीनिक, पैथोलॉजी संचालित होना पाया गया है उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है।

डा.संदीप शुक्ला , सीबीएमओ मझौली

Next Post

पार्षद ने प्राइवेट टैंकर से दिलाई राहत

Mon Sep 8 , 2025
नैनपुर।नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में 6 व 7 सितंबर से पानी की सप्लाई बंद है। रेलवे क्वार्टर में निवासरत नागरिकों ने जब पानी की समस्या की सूचना अपने पार्षद मोहित झरिया को दी, तो उन्होंने तुरंत सीएमओ और नगर पालिका अध्यक्ष से वार्ड में पानी का टैंकर […]

You May Like