शेयर बाजारों में तेजी जारी

मुंबई, 17 सितंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का क्रम बुधवार को भी जारी रहा।
बीएससी का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 125.71 अंक की बढ़त के साथ 82,506.40 अंक पर खुला। खबर लिखते समय यह 259.79 अंक (0.32 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 82,640.48 अंक पर पहुंच गया।
एचडीएफसी बैंक, बीईएल, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक और टीसीएस के शेयरों में तेजी रही।
निफ्टी 50 भी 37.50 अंक की बढ़त में 25,276.60 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 73.65 अंक यानी 0.29 प्रतिशत ऊपर 25,312.75 अंक पर पहुंच गया।
एफएमसीजी, धातु, फार्मा और रियलिटी शेयरों में गिरावट रही जबकि ऑटो, आईटी, तेल एवं गैस और निजी बैंकों के शेयरों में तेजी देखी गयी।

Next Post

दिल दहलाने वाली वारदात मां-बेटे की निर्मम हत्या, बलात्कार की आशंका, भारी पुलिस तैनात

Wed Sep 17 , 2025
सुरेश पांडे पन्ना: आज 16-17 सितंबर की दरमियानी रात अजयगढ़ थाना क्षेत्र के रहुनिया, माधौगंज वार्ड 13 में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सोनू कुशवाहा (उम्र लगभग 28 वर्ष, पति नारायण) और उनके 6 वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर […]

You May Like