दिल दहलाने वाली वारदात मां-बेटे की निर्मम हत्या, बलात्कार की आशंका, भारी पुलिस तैनात

सुरेश पांडे

पन्ना: आज 16-17 सितंबर की दरमियानी रात अजयगढ़ थाना क्षेत्र के रहुनिया, माधौगंज वार्ड 13 में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सोनू कुशवाहा (उम्र लगभग 28 वर्ष, पति नारायण) और उनके 6 वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के पीछे बलात्कार की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नही की है । हासिल जानकारी के अनुसार 16-17 सितंबर की मध्यरात्रि को हुई इस घटना की सूचना मिलते ही आज प्रातः से ही सैकड़ों स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए एवं पुलिस भी तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गयी।

एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया और थाना प्रभारी बखत सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने जल्द ही इस जघन्य अपराध का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। इस क्रूर घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बलात्कार की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पूर्ण सत्यता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

उपरोक्त मामले में एडिसनल एसपी बंदना चौहान, एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया ने कहा, हम इस मामले को गंभीरता लेते हुए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों को पकड़कर इस मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस बीच, इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Next Post

श्याम हवेली पर आज मन रही इंद्रा एकादशी, शाम को भजन संध्या

Wed Sep 17 , 2025
श्योपुर: अश्विन मास कृष्ण पक्ष की इंद्रा एकादशी के अवसर पर आज बुधवार को श्री श्याम हवेली मंदिर, कलारना रोड पर भव्य श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व सुबह अभिषेक के साथ श्याम बाबा का सुगंधित पुष्पों से शृंगार किया गया एवं मंदिर में खाटू […]

You May Like