श्योपुर: अश्विन मास कृष्ण पक्ष की इंद्रा एकादशी के अवसर पर आज बुधवार को श्री श्याम हवेली मंदिर, कलारना रोड पर भव्य श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व सुबह अभिषेक के साथ श्याम बाबा का सुगंधित पुष्पों से शृंगार किया गया एवं मंदिर में खाटू श्याम की महाआरती की गई। महाआरती के दर्शनों के लिए शहर समेत आसपास गांवों से श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
महिला मंडल द्वारा भक्ति संकीर्तन कार्यक्रम रखा गया है। वही शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें ख्यातिनाम भजन कलाकार अपने सुमधुर स्वरों से प्रभु श्याम बाबा का गुणगान करेंगे। आयोजन समिति से जुड़े विकास अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि संकीर्तन में लोकप्रिय भजन गायिका साक्षी अग्रवाल, प्रसिद्ध गायक पवन मेवाड़ा एवं राहुल जोशी म्यूजिकल ग्रुप (लालसोठ) अपनी मनमोहक प्रस्तुति से श्याम बाबा को रिझाएंगे।
