डब्ल्यूपीएल के मैच चार शहरों में खेले जायेंगे: बीसीसीआई

मुम्बई 16 जनवरी (वार्ता) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि वीमेंस प्रीमियर लीग (डब्लयूपीएल) 2025 के सभी 22 मुकाबले बड़ौदा, बेंगलुरू, लखनऊ और मुंबई में खेलें जायेंगे।

बीसीसीआई ने कहा कि 14 फरवरी से 15 मार्च के बीच होने वाले सभी मुकाबलों का आयोजन बड़ौदा, बेंगलुरू, लखनऊ और मुंबई में होगा। यह पहली बार होगा जब यह टूर्नामेंट चार शहरों में खेला जायेगा।

डब्लयूपीएल तीसरे सीजन का का पहला मैच 14 फरवरी से बड़ौदा के बीसीए स्टेडियम में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) और मेजबान गुजरात जायंट्स (जीजी) के बीच होगा। बड़ौदा में कुल छह मैच खेले जाएंगे और सभी पांच टीमें दो-दो मैच खेलेंगी।

इसके बाद बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 21 फरवरी को आरसीबी और मुंबई इंडियंस (एमआई) का मैच होगा। बेंगुलुरू में सर्वाधिक आठ मैच खेले जाएंगे और एक मार्च को वहां अंतिम मैच दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और मेजबान आरसीबी के बीच आयोजित होगा।

टूर्नामेंट के तीसरे चरण में लखनऊ में मेजबान यूपी वॉरियर्स की टीम तीन मार्च को जीजी से मुकाबीला करेगी। लखनऊ में चार मैच होंगे और आठ मार्च को वहां यूपी और आरसीबी के बीच मैच होगा। इसके बाद अंतिम दौर के मैच मुंबई के ब्रेब्रोन स्टेडियम में एलिमिनेटर और फाइनल सहित कुल चार मैच खेले जाएंगे। एलिमिनेटर 13 मार्च और फाइनल 15 मार्च को होगा।

 

Next Post

सैफ की हालत स्थिर, घर में लूटपाट के दौरान हुए थे घायल

Thu Jan 16 , 2025
मुंबई, 16 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान यहां बांद्रा स्थित अपने घर पर एक घुसपैठिए द्वारा चाकू मारे जाने के बाद घायल होकर अस्पताल में भर्ती हुए थे जहां अब वह ठीक हो रहे हैं और उनकी हालत स्थिर है। इस बीच पुलिस ने आरोपी की पहचान कर […]

You May Like