लंगूर के हमले से दस से अधिक ग्रामीण घायल

भरतपुर, 24 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के जघीना गांव में पिछले तीन दिनों से एक लंगूर के आतंक से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लंगूर ने 10 से अधिक लोगों पर हमला करके उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। इसकी शिकायत मिलने पर लंगूर को पकड़ने के लिए पहुंचे राहत दल को अब तक सफलता नहीं मिली है।

सूत्रों ने बताया कि लंगूर के हमले से गांव के सूरज जाट, सत्यवीर जाट, सूरज मल, कृपाल सिंह सहित 10 से अधिक ग्रामीण हुये हैं। नागेश जाटव के हाथ पर लंबा घाव हो गया। उसे 19 टांके लगाए गये हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन को शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।

 

 

Next Post

मेसी ने इंटर मियामी के साथ अपना अनुबंध 2028 तक बढ़ाया

Fri Oct 24 , 2025
मियामी, 24 अक्टूबर (वार्ता) लियोनेल मेसी ने इंटर मियामी के साथ अपने अनुबंध को अपने 41वें जन्मदिन के बाद तक बढ़ाने पर सहमति जताई है, एमएलएस क्लब ने यह जानकारी दी। 38 वर्षीय मेसी, जिनका पिछला अनुबंध दिसंबर में समाप्त होने वाला था, ने 2028 के अंत तक चलने वाले […]

You May Like