ग्वालियर से बैंगलौर के लिए नई ट्रेन को आज सिंधिया दिखाएंगे हरी झंडी

ग्वालियर: आज गुरुवार, 26 जून को अपराह्न 3.15 बजे ग्वालियर-गुना-बेंगलुरु सीधी ट्रेन (गाड़ी संख्या 11085/11086) का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। ग्वालियर के छात्रों को इस ट्रेन से फायदा होगा। चेंबर ऑफ कॉमर्स भी लंबे समय से इस ट्रेन की मांग कर रहा था।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे द्वारा शुरू की गई यह ट्रेन 10 स्टेशनों पर रुकेगी। नई ट्रेन ग्वालियर से हर बुधवार दोपहर 3 बजे रवाना होगी और एसएमवीटी बेंगलुरु (बेंगलुरु का सैटेलाइट स्टेशन) पर शुक्रवार सुबह 7.35 बजे पहुंचेगी।

वापसी में यह एसएमवीटी बेंगलुरु से हर शुक्रवार दोपहर 3.50 बजे प्रस्थान कर रविवार सुबह 10.25 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इस ट्रेन का भोपाल जंक्शन पर आगमन रात 11.05 बजे और प्रस्थान 11.10 बजे होगा। वर्तमान में ग्वालियर-बेंगलुरु के बीच पांच ट्रेन संचालित हैं, पर कोई भी गाड़ी ग्वालियर से नहीं चलती। ग्वालियर चेंबर ऑफ कॉमर्स लंबे समय से ग्वालियर-बेंगलुरु के बीच ट्रेन चलाने की मांग कर रहा था।

Next Post

शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, हजारों का सामान जला

Thu Jun 26 , 2025
मुरैना: इमलिया रोड बाईपास पर देर रात एक किराना दुकान में आग लग गई। बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। दुकान में रखा सारा सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।इमलिया रोड बाईपास पर देवेंद्र तोमर ने बताया […]

You May Like