शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, हजारों का सामान जला

मुरैना: इमलिया रोड बाईपास पर देर रात एक किराना दुकान में आग लग गई। बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। दुकान में रखा सारा सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।इमलिया रोड बाईपास पर देवेंद्र तोमर ने बताया कि उनकी किराना की छोटी दुकान है। रात में आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा।

जब तक लोग समझ पाते, आग तेज हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंचकर तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया। इस दौरान दुकान में रखा तेल, दाल, बिस्किट, साबुन और अन्य सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। देवेंद्र तोमर ने बताया कि हादसे में करीब 50-60 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

Next Post

अहमदाबाद विमान हादसा:सीवीआर-एफडीआर के डाटा की जांच पूरी,निष्कर्ष शीघ्र

Thu Jun 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 जून (वार्ता) अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर्स (सीवीआर) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर्स (एफडीआर) का डाटा प्रयोगशाला में निकाल लिया गया है और जल्द ही इसका निष्कर्ष सामने आने की संभावना […]

You May Like