भिंड में आपदा प्रबंधन का कंट्रोल रूम, तीन शिफ्ट में होगी निगरानी

भिंड: भिंड जिले में भी आपदा प्रबंधन संबंधी नियमों को आज सोमवार से प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है. कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में जिला स्तर पर 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका संचालन आज सोमवार सुबह से शुरू कर दिया गया है।भिंड जिला मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम के प्रभारी के रूप में लोक सेवा प्रबंधन विभाग के जिला प्रबंधक भानु प्रजापति को अधिकृत किया गया है।

वहीं कंट्रोल रूम समन्वय की जिम्मेदारी पंकज शर्मा (मो. 7509836102) को सौंपी गई है। कंट्रोल रूम का संचालन तीन शिफ्ट में किया जाएगा ताकि आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।सभी विभागों से समन्वय, निचले स्तर तक पहुंचेगा. अलर्ट कंट्रोल रूम का संचालन एक प्रभावी अलर्ट सिस्टम के तहत किया जाएगा।

इसके जरिए जिले के सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पटवारी, सचिव, जीआरएस जैसे मैदानी अमलों तक सूचना भेजी जाएगी। समन्वयक स्तर पर एसडीएम, जनपद सीईओ, नगर पालिका सीएमओ और अन्य विभागीय अधिकारियों से लगातार संवाद सुनिश्चित किया जाएगा। कॉल का रिकॉर्ड होगा, अगली शिफ्ट को जानकारी दीं जाएगी. आपातकालीन नंबर 9244336334 और 8450009249 हैं — ये नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेंगे।

Next Post

30 साल बाद देश में सेनाध्यक्ष महिला होगी

Mon May 12 , 2025
इंदौर: 30 साल बाद हमारे देश में तीनों सेना में से किसी में हम महिला अधिकारी को सेनाध्यक्ष बनते हुए देखेंगे. सेना में काम कर रही महिलाओं को पेंशन योजना का लाभ दिए जाने की जरूरत है. अग्निपथ जैसी योजना सेना की योजना नहीं है.यह बात भारतीय वायु सेवा की […]

You May Like

Play sound