आनियंत्रित होकर पलटा स्कूल वाहन खजरी रोड़ ओवर ब्रिज में हुआ हादसा, सात बच्चे घायल

छिंदवाड़ा। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की दोपहर 2 बजे एक स्कल वेन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात बच्चे घायल हो गए। हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। दो बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। वही पांच बच्चे को निजी अस्पताल ले जाया गया। एक बच्चे को छोड़कर अन्य बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जानकारी अनुसार एक निजी स्कूल के बच्चे छुट्टी होने के बाद स्कूल वाहन से घर लौट रहे थे। इस दौरान वाहन चालक ने कुछ बच्चों को घर छोड़ दिया था। तकरीबन सात बच्चों को लेकर वह घर छोडऩे जा रहा था। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के सामने आरओबी पर वाहन अनिंयत्रित हो गया और ओवर ब्रिज की बाउंड्री बॉल में जा घुसा। इसके बाद स्कूल वाहन पलट गया। पटलने के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। सभी बच्चे घायल हो गए। मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने जैसे तैसे बच्चों को वाहन से बाहर निकला। सभी घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। जिसमें राजश्री गांवडे पिता राजेष 16 साल, गरिमा पिता सुनील डेहरिया 15 साल चंदनगांव अन्य बच्चे ंषामिल है।

स्कूलों में चल रहे कंडम वाहन ००००

शहर के अधिकांश स्कूलों में छोटे वाहन कंडम अवस्था में चल रहे है। जिनमें बच्चों को ठूंस-ठूंस कर ले जाया जाता है। वही शहर में ये वाहन ऐसे दौड़ाते है, जैसे खाली सड़क पर दौड़ा रहे हो। इनकी गति पर कोई नियंत्रिण नहीं है। सकूल वाहन आरओबी के बाउंड्री बॉल से टकराने के नीचे गिरता तो शायद बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।

सड़क हादसे में वृद्धा की हुई मौत ००००००

कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के बनगांव की रहने वाली वृद्धा की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि वृद्धा अपने घर के सामने टहल रही थी। जानकारी अनुसार रामा बाई पति बालकराम सरेठा 75 साल बनगांव की रहने वाली है। वह सुबह सात बजे करीब अपने घर के सामने टहल रही थी। इस दौरान किसी अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जोर की आवाज सुनने के बाद परिजन बाहर निकले। देखा की मां सड़क पर लहुलुहान पड़ी है। तत्काल परिजन 108 से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान वद्धा ने दम तोड़ दिया।

Next Post

24 घंटे में खुलासा: खेत में अकेले मिले किसान की 4 लोगों ने मिलकर की थी हत्या

Mon Jun 22 , 2026
रतलाम/ताल । जिले के ताल थाना क्षेत्र के ग्राम कोटड़ी में किसान राजेन्द्रसिंह डांगी की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि यह हत्या किसी अचानक हुए विवाद का परिणाम नहीं थी, बल्कि खेत की मेड़ को लेकर […]

You May Like