सिंगरौली: देवसर थाना क्षेत्र अंतर्गत झुरर्ही-सरई मार्ग पर, सरई की ओर जाते समय गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर UP 70 LT 7415 बताया जा रहा है। हादसा आइडियल कंपनी के पास हुआ। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
सूचना मिलने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। फिलहाल ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों की जांच की जा रही है।
