भोपाल। कोलार क्षेत्र में सीआई चौराहा से बंसल हॉस्पिटल के बीच ट्रैफिक सिग्नल लगाया जायेगा,विधायक रामेश्वर शर्मा ने सड़क का निरीक्षण कर अफसरों को ट्रैफिक सिग्नल लगवाने को कहा है। विधायक कोलार की निर्माणाधीन सड़कों के निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे थे ताकि ट्रैफिक और यातायात व्यवस्था सुगम हो। बाद में विधायक ने बंजारी में स्थित स्टेडियम का भी जायज़ा लिया।
विधायक शर्मा ने सीआई चौराहे से बंसल हॉस्पिटल अस्पताल तक बन रहे फोरलेन जिसे अवध मार्ग से पहचाना जाएगा स्वयं और सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज सहित कनेक्टिंग रोड के निर्माण संबंधी निर्देश दिए। विधायक ने केरवा डेम से सेमरी तक बनने वाले फोरलेन सड़क निर्माण कार्य एवं बंजारी के इनडोर स्टेडियम का भी निरीक्षण किया।गौरतलब है कि,बंसल हॉस्पिटल तिराहे से कोलार रोड स्थित सीआई चौराहे तक पीडब्ल्यूडी द्वारा 5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 40 करोड़ रुपए की लागत से हो रहा है. जिसमे दानिश चौराहे और सीआई चौराहे के पास थोड़ा काम बचा है।
इन पर बनी सहमति
-स्ट्रीट लाइट का कार्य जल्द शुरू होगा ।
– सड़क के साथ ड्रेनेज की व्यवस्था सुदृढ़ हो।
– कनेक्टिंग रोड का निर्माण भी शुरू होगा ।
-विराशा हाईट-अग्रसेन चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगेगा ।
-केरवा डेम से सेमरी तक बनने वाले फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाना है।
इनका कहना है
क्षेत्र की प्रगति में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यह अवध मार्ग मुखर्जी नगर कोलार के यातायात की सुगमता को और अधिक बेहतर कर रहा है। मुखर्जी नगर कोलार के प्रत्येक क्षेत्र को फोरलेन अथवा सिक्स लेन से जोड़ागा। और केरवा डेम से सेमरी तक बनने वाली फोरलेन सड़क अपने निर्माण के बाद नागरिक सुविधा को और सुगम बनाएगी। साथ ही क्षेत्र की प्रगति से नागरिक प्रगति के अवसरों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करेगी।
-रामेश्वर शर्मा,विधायक हुज़ूर विधानसभा , भोपाल
