ट्रक में 65 मवेशी में से 11 गाय माता और 54 नंदी हुए रहा

दमोह: आज लगभग रात 9.15 बजे के आसपास हरदुटोरा के जंगल में सुरभि गौ सेवा समिति स्नेहा जी गोलू,पप्पू महाजन, मानव भगवती कल्याण समिति तिलक से, निस्वार्थ गौ सेवा समिति दमोह के अध्यक्ष दीपक नेमा, सत्यम और सभी जगह के गौ सेवकों के सहयोग से गौ वंश से भरा ट्रक पकड़ा गया. जैसे ही तीनों समिति पहुंची तो मौके से आधा दर्जन से अधिक आरोपित घटनास्थल से फरार हो गए, बता दें कि हरदूटोला गांव में ट्रक क्रमांक टीएस 08 यूबी 1829 में कुल 65 मवेशियों में 11 नग गाय माता और 54 नग नंदी यहां से बाहर ले जा रहे थे.

जैसे ही सूचना लगी तत्परता से समितियां और हटा थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय,सब इंस्पेक्टर सौरभ शर्मा, मडियादौ थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे, रजपुरा थाना के एएसआई हरिश्चंद्र दुबे के अलावा पुलिस बल पहुंचा और ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरकर ले जा रहे मवेशियों को रिहा कराया. पुलिस ने बताया जब्ती बनाकर कार्यवाही कर दी है

Next Post

शांतिरक्षा मिशनों पर उच्च स्तरीय बहस आयोजित करेगा: संरा

Tue Mar 4 , 2025
संयुक्त राष्ट्र, 04 मार्च (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र में डेनमार्क की स्थायी प्रतिनिधि और मार्च 2025 के लिए सुरक्षा परिषद की अध्यक्ष राजदूत क्रिस्टीना मार्कस लासेन ने सोमवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन पर मार्च में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उच्च स्तरीय बहस होगी। लासेन ने संवाददाताओं से […]

You May Like