इंजेक्शन लगने के बाद 7 साल की बच्ची की मौत, क्लीनिक सील 

रतलाम। रावटी में मंगलवार को एक प्राइवेट क्लीनिक पर डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के दो घंटे बाद 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के मौत के बाद डॉक्टर क्लीनिक से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार मृत बच्ची का नाम अरूणा पिता नाथुलाल भाभर 7 वर्ष निवासी नायन (गुंदीपाड़ा) रावटी हैं। अरूणा को बुखार आने पर पिता उसे लेकर मंगलवार सुबह 10 बजे रावटी के पंचायत चौराहे पर स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक पर पहुंचे थे।

इस प्राइवेट क्लीनिक पर इलाज कर रहे अजय चौहान नामक व्यक्ति ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर रावटी बाजार गए। इस दौरान उसे उल्टी होने पर वापस क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। दोपहर करीब 1 बजे बच्ची की क्लीनिक पर मौत हो गई। बच्ची के मौत के बाद संबंधित इलाजकर्ता मौके से फरार हो गया। मामले में रावटी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की हैं।

जांच में इलाज से संबंधी नहीं मिले दस्तावेज

तहसीलदार वंदना किरोड़, मेडिकल ऑफिसर दीपक मेहता व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। क्लीनिक की जांच में इलाज से संबंधित व क्लीनिक संचालक के कोई दस्तावेज नहीं मिले। मौके पर पंचनामा बनाकर क्लीनिक सील किया।

Next Post

बाल विहार मैदान की टंकी की सफाई, सड़क तक भरा मलबा व पानी 

Tue May 13 , 2025
सीहोर। नगर के अधिकांश क्षेत्रों को जलप्रदाय करने वाली बाल विहार स्थित पेयजल की विशाल टंकी की सफाई मंगलवार की दोपहर को की गई. सफाई के दौरान टंकी से निकले पानी के कारण मनकामेश्वर मंदिर से अटल चौक तक की सड़कों पर पानी जमा हो गया जिससे राहगीरों को काफी […]

You May Like