बाल विहार मैदान की टंकी की सफाई, सड़क तक भरा मलबा व पानी 

सीहोर। नगर के अधिकांश क्षेत्रों को जलप्रदाय करने वाली बाल विहार स्थित पेयजल की विशाल टंकी की सफाई मंगलवार की दोपहर को की गई. सफाई के दौरान टंकी से निकले पानी के कारण मनकामेश्वर मंदिर से अटल चौक तक की सड़कों पर पानी जमा हो गया जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

शहर के बाल विहार मैदान के समीप 80 के दशक में विशाल टंकी का निर्माण किया गया था. लगभग 18 लाख लीटर पानी की क्षमता वाली इस टंकी की लंबे अर्से से सफाई नहीं हुई थी. ऊपर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण इसमें कचरा व पक्षियों की गंदगी गिरती थी. जिससे पेयजल में दुर्गंध आती थी. नागरिकों की शिकायत पर मंगलवार को नपा के इंजीनियर वैभव लोवानिया के निर्देशन में टंकी की सफाई की गई. इस दौरान टंकी से निकला कीचड़ व पानी सड़क पर जमा हो गया. निकासी का उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी मनकामेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण सहित सड़क पर भर गया.

आगामी छह माह में नष्ट की जाएगी पानी की टंकी

1980 के दशक में पार्वती नल- जल योजना के क्रियान्वयन के दौरान बाल विहार मैदान पर विशाल टंकी का निर्माण किया गया था. लगभग 45 साल पुरानी टंकी समय के साथ जर्जर हो गई है. इसकी खतरनाक स्थिति को देखते हुए नपा द्वारा इसकी क्षमता से आधा पानी ही भरा जाता है. इसके अलावा टंकी का प्लस्तर भी गिरता है. हालांकि नपा द्वारा ठीक इसी टंकी के सामने नवीन टंकी का निर्माण कराया जा रहा है जो संभवत: छह माह में पूर्ण हो जाएगा.

Next Post

CBSE 10वीं में 94.8 % अंक के साथ मानस गुप्ता ने किया टॉप

Tue May 13 , 2025
विंध्यनगर। विंध्याचल परियोजना के डी-पॉल विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आज सीबीएससी के घोषित 10वीं के परीक्षा परिणामों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये एक बार फिर विंध्याचल परियोजना एवं विद्यालय को गौरवांवित किया है। विद्यालय के 25 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं। जिसमें मानस गुप्ता ने […]

You May Like